25jjrp05- झज्जर। पदक विजेता खिलाड़ियों काे सम्मानित करते हुए। स्रोत- कॉलेज प्रशासन
झज्जर। एमडीयू रोहतक में 50वीं वार्षिक एथलेटिक इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की एथलीट कुमारी निधि ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक और शॉट पुट में रजत पदक अपने नाम किया। निधि की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रलेखा ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।