गांव मांगवाास निवासी संजय पुत्र जीत सिंह निवासी मांगावास के साथ डीजे पर गाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी कि रंजिश में संजय ने दुनाली से सचिन की छाती में गोली मारी। गोली चलाने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।
झज्जर में बीते दिनों गांव मांगावास में शादी समारोह में बज रहे डीजे पर गाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक को छाती में गोली मारकर हत्या करने के मामले में स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि दलबीर निवासी मांगावास ने शिकायत देते हुए बताया था कि गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था। उसका भतीजा सचिन व भांजा गांव अहरी निवासी सौरभ कार्यक्रम में गए हुए थे। तभी गांव मांगवाास निवासी संजय पुत्र जीत सिंह निवासी मांगावास के साथ डीजे पर गाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी कि रंजिश में संजय ने दुनाली से सचिन की छाती में गोली मारी। गोली चलाने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।
वह अपने भतीजे सचिन को इलाज के लिए पीजीआई लेकर गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस सूचना पर आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय निवासी मांगावास के तौर पर की गई।