फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: छठे डेफ ओलंपिक की तैयारी कर रहे पहलवान वीरेंद्र ने मांगा PM से आशीर्वाद, एक्स पर पोस्ट डाल लिखा...

Wed, 04 Dec 2024 05:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास (झज्जर)

सार

वर्ष 2005 में ऑस्ट्रेलिया में हुए मूक बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक, चीन में वर्ष 2009 में डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक। बुल्गारिया के सोफिया में 2013 में आयोजित हुए डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक, वर्ष 2017 में तुर्की में आयोजित डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
गुंगा पहलवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव सासरौली निवासी भीम अवार्डी व अर्जुन अवार्डी व पद्मश्री जैसे अवार्ड से सम्मानित वीरेंद्र सिंह उर्फ गुंगा पहलवान इन दिनों साल 2025 में जर्मनी के टोक्यो में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके लिए वे अखाड़ा में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकार के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं के लिए धन्यवाद करते हुए छठे डेफ ओलंपिक के लिए आशीर्वाद भी मांगा है।

विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, आपने हम दिव्यांग खिलाड़ियों और दिव्यांगजनों को समृद्ध और सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी सम्मान के कारण मैं अपने छठें डेफ ओलंपिक की तैयारी कर रहा हूं। मेहनत मेरी, आशीर्वाद आपका!

वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने 10 वर्ष की उम्र में कुश्ती खेलना शुरू किया था। पहले वे देहाती दंगल में कुश्ती किया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे डेफ कुश्ती चैंपियनशिप में भी प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लेने लगे
विज्ञापन


डेफ ओलंपिक में तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक विजेता
वर्ष 2005 में ऑस्ट्रेलिया में हुए मूक बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक, चीन में वर्ष 2009 में डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक। बुल्गारिया के सोफिया में 2013 में आयोजित हुए डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक, वर्ष 2017 में तुर्की में आयोजित डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी कई पदक जीत चुके हैं। मई 2022 में ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त करके देश को गौरवान्वित किया।वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान डेफ ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक विजेता व दो बार कांस्य पदक विजेता रहे हैं। वर्ष 2021 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया व 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान की उपलब्धियां को देखते हुए भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें