फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध किया तो गर्भवती पत्नी और पति को पीटा

Thu, 02 Feb 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों का विरोध किया तो आरोपियों ने न केवल युवक को धुन डाला बल्कि उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट की। इसमें महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को रोहतक के पीजीआइएमएस में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सदर पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया है कि वह बुधवार की रात वह बेरी अपनी पत्नी को लाने के लिए गया हुआ था। जब वह अपनी पत्नी को लेकर आ रहा था तो वह रास्ते में मातन गांव में किसी दुकान से सामान लेने के लिए रुक गया। उसकी पत्नी वाहन के पास खड़ी थी। उसी दौरान वहां दो युवक आ धमके और उन्होंने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जैसे ही युवकों ने छेड़छाड़ की तो महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर महिला का पति भी दुकान से वहां पहुंच गया और जब इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़ाई झगड़े के बाद काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ करने व महिला के पति के साथ मारपीट करने वाले दोनों युवक वहां से भाग गए।
बताया गया है कि महिला गर्भवती है। दोनों युवकों ने महिला व उसके पति के साथ मारपीट की। इसमें गर्भवती महिला को शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और वह रोहतक के पीजीआइएमएस में भर्ती है। अभी आरोपियों के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है कि वे गांव के ही रहने वाले हैं या अन्य किसी और स्थान के। महिला के पति ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि महिला के पति की शिकायत पर छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें