फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकालीं प्रभातफेरियां

Mon, 27 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के मॉडल टाउन में समागम के दौरान कीर्तन करती संगत। स्रोत : समिति - फोटो : कोटवाधाम पीएचसी पर चिकित्सक सुनील जायसवाल बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज करते हुए।
विज्ञापन
सोनीपत। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरियां निकालीं गईं। सभी प्रभातफेरियों का मॉडल टाउन में संगत की ओर से स्वागत किया गया। प्रभातफेरी गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा, माॅडल टाउन स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क की ओर से निकाली गई।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में चारों प्रभातफेरियों के समागम में कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया गया। गुरुद्वारा समिति के महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव ने अपने जीवनकाल में चार उदासियों (प्रचारक यात्राएं) की। पैदल ही रूस, चीन, लंका, बंगाल, भूटान, ओड़िशा, कर्नाटक, मक्का मदीना, मुल्तान आदि की यात्राएं कीं। मक्का मदीना में काजियों व रीठा साहब के स्थान पर सिदो से विचार गोष्ठी की।
सभी को परमात्मा के एक एवं सर्वव्यापी होने का संदेश दिया। समागम में जसविंद्र सिंह, रवि सचदेवा, सतीश छाबड़ा, राजेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, संदीप पाहुजा, मनीष पुरी, राजीव जैन, कंवलजीत सिंह, उमेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें