फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर लिफ्टरों ने जीते 5 स्वर्ण पदक

Mon, 06 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 66 : प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नेचुरल स्ट्रांग पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर 4 व 5 जनवरी को रोटरी क्लब सोनीपत में इंडिया कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के धर्म विहार स्थित छिल्लर हेल्थ क्लब के पावर लिफ्टरों ने 5 स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 200 से ज्यादा पावर लिफ्टरों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम में बहादुरगढ़ के वर्ल्ड फिटनेस छिल्लर क्लब से भी पावर लिफ्टरों ने भाग लिया। इनमें से खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक हासिल किए। फेडरेशन के प्रधान जुगल धवन ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। वहीं द्रोणाचार्य जुगल धवन ने भी सभी को सम्मानित किया गया।
क्लब के संचालक युवराज छिल्लर ने बताया कि सोनीपत में गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी एवं फेडरेशन के प्रधान जुगल धवन दा जिम की ओर से यह प्रतियोगिता कराई गई थी। इस प्रतियोगिता में टीन, जूनियर, सीनियर, मास्टर और दिव्यांग कैटेगरी रखी गई थी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में युवराज छिल्लर ने 82 किलो भार वर्ग में 130 किलो वेट लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनके क्लब के खिलाड़ी कोच रूप किशोर शर्मा ने 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 3 अन्य लिफ्टरों में शशांक ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में, अनिशा राठी ने टीन वर्ग में स्वर्ण पदक और 82 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत दहिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें