फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा चलने से प्रदूषण हुआ कम, ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाईं, डीजल ट्रक की दिल्ली में हुई इंट्री

Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : बहादुरगढ़ में सोमवार को ऐसा रहा मौसम का मिजाज। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी होते हुए गै्रप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। अब बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर लगी रोक हट गई है। दिल्ली में डीजल ट्रकों की एंट्री होने लगी है। दरअसल, नव वर्ष के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा था और 3 जनवरी को कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से गै्रप-3 लागू किया गया था। रविवार को इसे हटा दिया गया। हालांकि अभी भी बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर लाल रंग में है। सोमवार को सायं 4 बजकर 5 मिनट पर एक्यूआई 323 पर रहा। वहीं सीएक्यूएम ने गै्रप-3 की पाबंदिया हटाने के साथ ही गै्रप-1 और 2 पर सख्ती से अमल करने को भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण का स्तर आने वाले दिनों में बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है। तेज हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है।



जानें...क्या पाबंदियां हटीं

-सभी निर्माण और तोड़फोड़ के काम नियमों के तहत किए जा सकेंगे।

-बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर लगी रोक हटी।



यह पाबंदियां रहेंगी जारी

-चिन्हित सड़कों की सफाई मेकेनिकल होगी।

-सभी निर्माण साइटों को धूल रोकने के उपाय अपनाने होंगे।

-पहले की तरह डीजल जनरेटरों पर रोक रहेगी।

-प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग के चार्ज फिलहाल बढ़े हुए ही रहेंगे।



प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बाद सीएक्यूएम की ओर से 3 जनवरी को गै्रप-3 की बंदिशें लागू की गई थी। अब इन्हें हटाया गया है। हवा तेज चली तो प्रदूषण कम हुआ। अभी प्रदूषण में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जैसे ही प्रदूषण कम होता है तो गै्रप-1 और 2 की पाबंदियां भी हटाई जाएंगी।
विज्ञापन


-अमित कुमार, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें