फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करे पुलिस : खिरवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार ने वीरवार को बहादुरगढ़ के सदर व लाइनपार थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना की बिल्डिंग, तमाम रिकार्ड, सीसीटीवी व कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। शिकायती व मालखाना रजिस्टर को भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीजीपी ने कहा कि मेस में जवानों को समय पर पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही उन्होंने मुकदमा और थाने में खड़े पुराने व पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करने, थाना के प्रांगण में पड़े गैर जरूरी सामान को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाओं के लिए पुलिस सेवा को और बेहतर करने के प्रयास जारी है। अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है।
थाना सदर बहादुरगढ़ के औपचारिक निरीक्षण के बाद एडीजीपी खिरवार, एसपी वसीम अकरम व अन्य पुलिस अधिकारी थाना लाइनपार पहुंचे। यहां भी उन्होंने महिला हेल्पडेस्क का मुआयना किया। थाना प्रभारी व अनुसंधान कर्ताओं को अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करने और आमजन से संबंधित किसी भी कार्य को लंबित न रखने, थाने में आई शिकायतों व उनको निपटाने के संबंध में जरूरी हिदायतें दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एएसपी बादली अमित यशवर्धन, आरटीओ धारणा यादव, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, थाना सदर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, थाना लाइनपार प्रबंधक अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें