19jjrp01- दीपावली को लेकर झुग्गी-झोपड़ी में मिठाई बांटते यातायात प्रभारी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। दीपावली पर पुलिस जवानों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए त्योहार की खुशियां आमजन के साथ साझा कीं। उन्होंने राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं। इस पहल से जनता और पुलिस के बीच सौहार्द और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।
पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाका क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर दीपावली की सौगात दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि इस बार दीपावली हमारे लिए खास रही, क्योंकि हमें लगा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि हमारे दुख सुख में भी सहभागी हैं।
यातायात प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों के मौके पर जरूरतमंदों के साथ खुशी साझा करके उन्हें बहुत सुकून भी मिला है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वह मिलजुल कर त्योहार मनाए और यातायात नियमों का भी पालन करें।