पुलिस अधीक्षक ने जिले में कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। इसमें निरीक्षक से लेकर सिपाही तक शामिल है। बहादुरगढ़ के थाना शहर, सदर, लाइनपार क्षेत्र में भी कई बदलाव हुए हैं।
निरीक्षक सुमित कुमार को इक्नोमिक सैल झज्जर से सीआईए स्टाफ बहादुरगढ़ का इंचार्ज बनाया गया है। एमआइई चौकी से धर्मपाल राठी को बादली चौकी इंचार्ज लगाया गया है।
बादली चौकी में तैनात पीएसआई अमित कुमार को थाना शहर बहादुरगढ़, पीएसआई सुनील कुमार को सीआइए स्टाफ बहादुरगढ़ से एमआइइ चौकी, पीएसआई विकास कुमार को पुलिस लाइन झज्जर से थाना सदर बहादुरगढ़, एचसी सुनील कुमार को एमएचसी लाइनपार से थाना सदर बहादुरगढ़ में स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार इएसची विनोद को लाइनपार से पीओ स्टाफ झज्जर, एचसी संदीप कुमार को थाना लाइनपार से एमएचसी लाइनपार, ट्रैफिक पुलिस स्टेशन बहादुरगढ़ से एएसआई सतबीर व इएसआई जगबीर को प्रिजन एस्कार्ट झज्जर में लगाया गया है।
एसपी सुमित कुमार ने कहा कि तमाम कर्मचारियों को उनकी उपयोगिता रे अनुसार ही स्थानांतरित किया गया है। अब ये सभी बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे।