फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस का बदमाशों में नहीं खौफ, आए दिन दे रहे है वारदातों को अंजाम

Sun, 03 Mar 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। न केवल चोरी, बल्कि लूट, हत्या की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बेखौफ बदमाश जहां लूट और अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, वहीं चोर शहर में किसी न किसी स्थान से वाहन और मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

गत माह में हुई वारदातों पर नजर डाली जाए तो बहादुरगढ़ के पांच थाना क्षेत्रों में बदमाश लूट, हत्या, हत्या का प्रयास व चोरी की वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई औपचारिकता बन कर रह गई है। नतीजतन अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पुलिस अधिकारी कार्रवाई के नाम पर संबंधित क्षेत्रों में गश्त करने का दावा कर रहे हैं। इस पर लोगों का कहना है कि नियमित गश्त में कमी के कारण छीना-झपटी व चोरी की घटना हो रही हैं। यहां महिलाएं, लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी दिनदहाड़े गोली चलाने से गुरेज नहीं करते हैं।

नफे सिंह हत्याकांड बना चुनौती
गत 25 फरवरी को बराही फाटक के नजदीक इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके सहयोगी कार्यकर्ता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला पुलिस के चुनौती बना हुआ है। वारदात के बाद से बदमाश फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


एक महीने में 50 बाइक चोरी
पुलिस का एक माह रिकॉर्ड देखें तो 50 से ज्यादा बाइक चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस के लिए यह घटना बड़ी नहीं हैं। इसलिए लंबे समय से कोई बाइक चोरी करने वाला गिरोह हाथ नहीं आया।

वर्जन...
पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ रही है। नफे सिंह हत्याकांड में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। चोरी की घटनाओं को लेकर थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अर्पित जैन, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें