झज्जर। पुलिस ने जिले भर में नशीले पदार्थ पड़ने के लिए मंगलवार को चलाए विशेष सर्च अभियान के दौरान काफी नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इन लोगों से पुलिस ने 177 ग्राम चूरा पोस्त, 15 ग्राम 20 मिलीग्राम स्मैक, 19 ग्राम चरस व 2 किलो 539 ग्राम गांजा बरामद किया है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस की 16 टीमों ने जिला के अलग-अलग स्थानों से 11 लोग पकड़े गए हैं। इनमें यादराम निवासी जाखोदा को 370 ग्राम गांजा, 700 ग्राम गांजा के साथ अतुल निवासी संजय नगर रोहतक, 283 ग्राम गांजा पत्ती के साथ दीपक निवासी लाडपुर, 177 ग्राम चूरा पोस्त के साथ जयवीर उर्फ मोंटी निवासी पलड़ा, एक ग्राम 61 मिलीग्राम स्मैक के साथ विजय निवासी बसंत विहार बहादुरगढ़, 300 ग्राम गांजा के साथ रेनू पाल निवासी बेरी गेट झज्जर, 450 ग्राम गांजा के साथ अरविंद निवासी शिव कॉलोनी बेरी गेट झज्जर, 14.20 ग्राम स्मैक के साथ देवेंद्र निवासी दुबलधन, 19 ग्राम चरस के साथ संदीप निवासी गांव बहू, 294 ग्राम गांजा के साथ मुंशी राम निवासी दूल्हेडा तथा 110 ग्राम गांजा पत्ती के साथ अनूप निवासी बहादुरगढ़ शामिल हैं। आरोपियों के के खिलाफ संबंधित थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।
सर्च अभियान के दौरान पुलिस की 16 टीमों ने जिला भर के 168 संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे थे। नशा विरुद्ध अभियान के तहत मादक पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त 11 लोगों पकड़ा गया है। समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते रहेंगे।
- वसीम अकरम, एसपी, झज्जर