-फोटो 59 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक व मौजूद चेयरपर्सन सरो
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा आएंगे और हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री का एक और कार्यक्रम होगा। इन कार्यक्रमों में झज्जर जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों व अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद हर विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। यह कहना है भाजपा विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक का। बुधवार को वे सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन व एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता में भारी उत्साह है।
सम्मेलन में मुख्य तौर चेयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, विधानसभा प्रभारी दिनेश शेखावत सहित अन्य मौजूद रहे। सभी का सम्मेलन में पहुंचने पर विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हुए दिनेश कौशिक ने कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन इस बात का भी परिचायक है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी चुनाव से पूर्व जो संकल्प लेती है उसे पूरा अवश्य करती है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महाबीर, मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, पूर्व शहरी मंडल अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, जिला पार्षद अमित कसार, जिला पार्षद रवि बराही, संजीव सैनी, पार्षद हरिमोहन धाकरे, पार्षद अनिल सिंघल, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद राजेश मकडौली, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, रामकंवार सैनी, संतोष सोलंकी, प्रमिला जून, कामिनी कायस्थ, इंदू बागड़ी, मनोज सिन्हा, मधु मित्तल, भीम सिंह प्रणामी, नरेश भारद्वाज, सोनू मान सहित अन्य मौजूद रहे।
-फोटो 59 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक व मौजूद चेयरपर्सन सरोज राठी। विज्ञप्ति