बहादुरगढ़। 15 से 19 सितंबर तक सोनीपत के लिटिल एजेंल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के अहलावत बॉक्सिंग क्लब के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते। बहादुरगढ़ पहुंचने पर फूल मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बॉक्सिंग क्लब के कोच संदीप अहलावत ने बताया कि सोनीपत की लिटिल एंजेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्लब के तीन बॉक्सरों ने मेडल अपने नाम किए।
इनमें अंडर-17 वर्ग में 70-75 किलो में जतिन खत्री ले कांस्य पदक, वेट 75-80 केजी में दक्ष मलिक कांस्य पदक और नमन दलाल ने 80 से अधिक आयु वर्ग में में भाग लेकर कांस्य पदक जीता।