फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हुडा माइनर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 20 Sep 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव आसौदा के पास हुडा माइनर में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा कर पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक राहगीर की नजर हुडा माइनर किनारे अटके शव पर गई तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर आसौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। युवक की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है। शव कई दिन पुराना होने की वजह से गल सड़ चुका है। युवक के बाएं हाथ पर सांप गुदा हुआ है।
जांच अधिकारी रजनीश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का पता चलेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है व पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आस पास के थाने व चौकियों में सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें