फोटो 61: पौधरोपण करते हुए पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार। स्रोत पुलिस विभाग
- फोटो : स्वयं
बहादुरगढ़। पुलिस शहीदों की स्मृति में निरीक्षक सतीश कुमार ने बहादुरगढ़ में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों की याद में वीरवार को शहर में पौधरोपण करके उनके बलिदान को याद किया गया है। पौधरोपण हमें समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है।
निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधरोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।