23jjrp18- झज्जर। शहर की अनाज मंडी से बाजरे का उठान करते हुए श्रमिक। संवाद
- फोटो : संवाद
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे और धान की खरीद लगातार जारी है। प्राइवेट खरीदारों की तरफ से धान और बाजरा खरीदा जा रहा है। वहीं, जिले की मंडियों में किसान धान और बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मंडियों में धान और बाजरे का तेजी से उठान भी किया जा रहा है।
जिले की अनाज मंडियों में अब तक 12005 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 337630.3 क्विंटल बाजरे की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, जिले में अब तक 10901 किसानों की 298969.9 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई। वहीं, प्राइवेट खरीदार बाजरे का उठान भी कर रहे हैं।
जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद हो रही है। झज्जर अनाज मंडी में मंगलवार को 1509 मशीन का 1000 क्विंटल धान 2700 से 2890 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1509 हाथ का 400 क्विंटल धान 3100 से 3210 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1718 मशीन का 100 क्विंटल धान 3000 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
इसके अलावा 1718 हाथ का 500 क्विंटल धान 3400 से 3535 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1121 मशीन का 500 क्विंटल धान 3400 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1121 हाथ का 3000 क्विंटल धान 4050 से 4221 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।