फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज रोपे जाएंगे ढाई लाख से अधिक पौधे : डीसी

Mon, 08 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
डीसी अनीता यादव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 जिले में सोमवार को मनाए जाने वाले पौधारोपण उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक हरियाली-अनेक खुशहाली उत्सव के मद्देनजर पौधारोपण के लिए जहां गड्ढे खोदते हुए पौधे निर्धारित स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं सोमवार की सुबह एक साथ दो घंटे में ही पौधारोपण करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए जिलावासी उत्साहित हैं। सोमवार को पौधारोपण के उपरांत शाम तीन बजे से झज्जर के राजकीय महाविद्यालय के वातानुकूलित सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।  
विज्ञापन


  उपायुक्त अनिता यादव ने रविवार को संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ पौधारोपण स्थलों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झज्जर जिले में एक साथ ढाई लाख पौधे रोपे जाएंगे। इस पुनीत अभियान में हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

 उन्होंने पुलिस लाइन में जिलास्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट लेते हुए सोमवार की सुबह सभी नोडल अधिकारियों को निर्धारित किए गए स्थानों पर पौधारोपण के महाअभियान में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर जन पौधारोपण करेगा, वहीं सायंकालीन सत्र में जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय नेहरू कालेज के ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। इस मौके पर एसडीएम झज्जर सतिंद्र सिवाच, एसडीएम बहादुरगढ़ मनीषा शर्मा, डीडीपीओ विशाल कुमार और डीएफओ सुंदरलाल सहित अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज का प्रात:कालीन सत्र : पौधारोपण कार्यक्रम
जिले के तीनों उपमंडल झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 9 बजे एक साथ दो घंटे तक एक हरियाली-अनेक खुशहाली उत्सव के रूप में पौधारोपण किया जाएगा। झज्जर जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन प्रांगण में हरियाणा सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल और रोहतक मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अनिता यादव करेंगी। कार्यक्रम में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा और एडीसी डॉ. नरहरी बांगड़ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आज का सायंकालीन सत्र : गजेंद्र लाइव शो
एक हरियाली-अनेक खुशहाली उत्सव के मद्देनजर स्थानीय राजकीय नेहरू कालेज के ऑडिटोरियम में सोमवार की सांय 3 बजे गायक गजेंद्र फौगाट का लाइव शो होगा। जिसमें हरियाणवी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की झड़ी देखने को मिलेगी। लाइव शो में फौगाट सहित अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक समारोह का आगाज हास्यरस के प्रसिद्ध कवि मास्टर महेंद्र की कविताओं से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें