फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर, सीवर टूटे और ओवरफ्लो

विज्ञापन
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में नालियों में जमा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर के लोग इन दिनों गंदगी फैलने के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पर सफाई न होने के चलते यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, नालियां टूटी पड़ी हैं। सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिस कारण यहां के निवासी काफी परेशान हैं। कई बार पार्षद और नगर परिषद अधिकारियों शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


यहां सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई न होने के चलते नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। गंदगी न केवल गलियों में बल्कि प्लाटों में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे हर समय दुर्गंध आती रहती है। ऐसे में यहां के निवासियों को काफी परेशानियों उठानी पड़ती है।
यहां के निवासी लखेंद्र, नीलम, सूरज, अनिल, अनुराग, चंदन मिश्रा ने बताया कि यहां की गलियों में अधिकतर नालियां टूटी पड़ी हैं। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी गलियों में जमा होता रहता है। यहां सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही सफाई के लिए आते हैं, जिस कारण यह समस्या विकराल बन चुकी है।
विज्ञापन

छोटूराम नगर में सफाई कर्मचारियों की संख्या भी काफी कम है। ऐसे में पूरे छोटूराम नगर की सफाई नहीं हो पा रही। जिस कारण यहां गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इन गंदगी में अब मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे में यहां बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, मगर समस्या के समाधान में अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि छोटूराम नगर में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, गलियों टूटी नालियों को ठीक कराया जाए। सीवर की समस्या से निजात दिलाई जाए। ताकि यहां की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन




-फोटो 54 : बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में नालियों में जमा कूड़ा। संवाद

-फोटो 55 : छोटूराम नगर में टूटी और गंद से भरी नाली। संवाद

-फोटो 56 : छोटूराम नगर के खाली प्लाट में पड़ा कूड़ा। संवाद



-फोटो 54 : बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में नालियों में जमा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें