बहादुरगढ़। डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन सांखोल की बैठक रविवार को हुई। इसमें सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप तंवर ने की।
उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 11 जून को सतगुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकट दिवस गांव सांखोल में डॉक्टर अंबेडकर भवन दिल्ली-रोहतक रोड नजदीक स्टेडियम में धूमधाम से मनाया जाएगा।
महासचिव प्रदीप तंवर ने बताया कि सांखोल गांव में होने वाले कार्यक्रम में सुबह 9 बजे से सतगुरु इच्छा तक होगा व दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। इस बैठक में रमेश तंवर, नरेश तंवर, शशि तंवर, एडवोकेट कृष्ण तंवर माैजूद रहे।