फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: बल्लु वाली कुई पार्क में चोट मार व गला दबाकर व्यक्ति की हत्या, परिजनों को मिला शव; अज्ञात पर केस दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ हाल यादव कॉलोनी निवासी जसवीर देर शाम को घर से शराब पीकर चला गया। परिजन उसे ढूंढ़ते रहे। ढूंढ़ते हुए वह बल्लु वाली कुई पार्क पहुंचे तो उसका शव देर रात शहर के बल्लू वाली कुई के पास पार्क में पड़ा मिला।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के बल्लु वाली कुई पार्क में देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान और गला दबाया गया हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ हाल यादव कॉलोनी निवासी जसवीर देर शाम को घर से शराब पीकर चला गया। परिजन उसे ढूंढ़ते रहे। ढूंढ़ते हुए वह बल्लु वाली कुई पार्क पहुंचे तो उसका शव देर रात शहर के बल्लू वाली कुई के पास पार्क में पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस्य पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है। आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें