फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वे के पांच दिन शेष, अब तक 8877 आवेदन हुए जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) 2.0 के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का लाभ दिलाने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण जारी है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम 30 अप्रैल है।
विज्ञापन

जिले में योजना के लक्षित लाभार्थियों के आवेदन के लिए डोर टू डोर सर्वे का कार्य जारी है। जिले में अब तक सातों ब्लॉकों से 8877 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह योजना उन ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है या जो जर्जर एवं कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
गांव-गांव जाकर ग्राम सचिव पात्र परिवारों की पहचान कर रहे हैं। जिनके पक्के मकान नहीं हैं या मकान अत्यधिक जर्जर स्थिति में हैं, ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें