फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मार्केट फीस बढ़ाने के विरोध में आढ़ती, आज रहेगी मंडी बंद

Tue, 19 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एक मुश्त मार्केट टैक्स लगाए जाने के विरोध में बुधवार को सब्जी मंडी के आढ़ती एक दिन की हड़ताल करेंगे। इसदिन मंडी में कोई खरीद व बिक्री नहीं होगी। शहर में भी रेहड़ी व फड़ी पर सब्जी की बिक्री नहीं होगी। बुधवार को सब्जी न बिकने के कारण आमजनता को परेशानी होना तय है। जिनको हड़ताल की जानकारी मिली, वह मंगलवार को ही अपनी सब्जी खरीदकर ले गये।
विज्ञापन

बुधवार को होने वाली हड़ताल में 44 आढ़तियों के अलावा, 300 मासाखोर और लगभग 500 रेहड़ी वाले शामिल होंगे। सब्जी मंडी में प्रतिदिन 25 लाख रुपये का कारोबार होता है जबकि रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को जोड़ा जाए तो लगभग 40 लाख रुपये का कारोबार प्रतिदिन होता है। इसका सीधा असर बुधवार को देखने को मिलेगा। सुबह सभी आढ़ती, मासाखोर व अन्य रेहड़ी चालक सब्जी मंडी में एकत्रित होंगे और बैठक कर सरकार के खिलाफ रोष जताएंगे। झज्जर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र देशवाल ने बताया कि सरकार द्वारा सब्जी मंडी आढ़तियों पर लगाया गया एक मुश्त मार्केट टैक्स का सभी आढ़ती विरोध करते हैं। इसके चलते 20 दिसंबर को झज्जर सब्जी मंडी व हरियाणा की सभी मंडियां पूर्ण रूप से बंद रखी जाएंगी। आढ़तियों ने सरकार से मांग है कि सब्जी मंडियों पर लगाया गया काला कानून वापस लिया जाए। अगर सरकार आढ़तियों की बात नहीं मानती तो प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन इससे भी कठोर फैसला लेने में पीछे नहीं हटेगी।

व्यापारियों ने भी दिया आढ़तियों को समर्थन
हरियाणा व्यापार मंडल ने भी आढ़तियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि हम सभी व्यापारी सब्जी मंडी आढ़तियों के साथ हैं और मांग करते हैं कि सरकार पिछली सरकारों की तरह 2 प्रतिशत टैक्स लेकर शीघ्र राहत देने का कार्य करें। सरकार उनकी मांग को नहीं मानती तो हम उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्णतया समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने जो फीस बढ़ाई है, उसे वापस लिया जाए। इसके विरोध में बुधवार को एक दिन की हड़ताल रखी गई है।
रामनिवास, आढ़ती

मार्केट कमेटी फीस एक मुश्त और ज्यादा बढ़ाई गई है। इसका आढ़ती विरोध करते हैं। इसे सरकार तुरंत वापस ले।
सुनील यादव, पूर्व प्रधान, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें