फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्द हवा से फट रहे लोगों के होठ, अस्पताल पहुंच रहे मरीज

विज्ञापन
-फोटो 85 : नागरिक अस्पताल में लाइन में लगे मरीज। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सर्दियों में होठ फटने की समस्या से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं डॉक्टर ऐसे लोगों को अधिक पानी पीने और होठो पर देसी घी, नारियल तेल लगाने की सलाह दे रहे हैं। इन दिनों जब वसंत का सीजन आता है तो होठ फटने शुरू हो जाते हैं।

नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डॉ. सुंदरम ने बताया कि होठ की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। पानी कम पीने से शरीर में नमी की कमी हो जाती है। सर्द हवा नमी सोखती है। इससे होठ फटना, पपड़ी बनने की परेशानी बनती है, त्वचा में खुजली भी होने लगती है। दरार होने से रक्त भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में इस बीमारी को चेलाइटिस कहते हैं। कई बार मरीज होठो पर जीभ बार-बार फिराते हैं, इससे नम होने के बजाय त्वचा जल्द शुष्क होने लगती है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि होठो पर दो-तीन बार देसी घी, मलाई, नारियल का तेल लगाएं। इससे होठो की त्वचा नम रहेगी। 3 से 5 लीटर पानी रोज पीएं। ठीक नहीं हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें