फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डिवाइडर कूदी कार दूसरी गाड़ी से भिड़ी, राहगीर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
-फोटो 89 : दुर्घटनाग्रस्त आई-20 कार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहद गांव के पास रविवार को शाम साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में राहगीर हरेंद्र चौधरी की मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सांपला की ओर से आ रही आई-20 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गई और सामने से आ रही एक्सयूवी कार से जा टकराई।
विज्ञापन

हरेंद्र चौधरी (42) बिहार के जिला बक्सर गांव भदवर बरारी के रहने वाले थे। रोहद गांव स्थित एक निजी कंपनी में श्रमिक थे और परिवार सहित गुरुग्राम के भौंडसी क्षेत्र में रहता थे। हादसे में मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हरेंद्र तीन बच्चों के पिता थे।
वहीं आई-20 कार चालक दीपक निवासी मांडोठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए पहले सांपला और फिर रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आई-20 तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर कूद गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हरेंद्र के साथी अब्दुल मलिक ने बताया कि वे सभी कंपनी से छुट्टी होने के बाद बाहर निकले ही थे कि हादसे का शिकार हो गए।
इस हादसे में हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
वर्जन



सायं साढ़े पांच बजे हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


-पवन कुमार, जांच अधिकारी, बहादुरगढ़।

-फोटो 89 : दुर्घटनाग्रस्त आई-20 कार। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें