फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोगों का फूटा गुस्सा, बोले-हड़ताल का खामियाजा आम जनता भुगत रही

Mon, 11 May 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-53 : वार्ड-24 में गंदगी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-24 में फैली गंदगी और कूड़े के ढेरों को लेकर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। वार्ड वासियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई दिनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण गलियों और खाली स्थानों पर कूड़ा जमा है जिससे बदबू फैल रही है। बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
बबीता, हेमलता और कपिल ने कहा कि प्रशासन को जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बातचीत कर जल्द समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें