-फोटो 60 : गांव सराय औरंगाबाद में विधायक राजेश जून रिबन काटकर पार्क का विधिवत उद्घाटन करते हुए।
बहादुरगढ़। सराय औरंगाबाद गांव में स्थित पार्क में झूला, ओपन जिम सहित सभी तमाम सुविधाएं ग्राम पंचायत व सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोग इस पार्क में सैर व बच्चों और युवा व्यायाम कर सके।
विधायक राजेश जून ने गांव में ग्राम पंचायत की ओर से बनाए गए पार्क का रिबन काटकर उद्घाटन किया। विधायक राजेश जून का ग्राम सरपंच सहित ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विधायक राजेश जून ने कहा कि ग्रामीणों को सुबह-शाम सैर करने के लिए इस पार्क में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी जो अन्य पार्क में दी गई हैं। गांव की महिलाओं ने विधायक को पेयजल की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने तुरंत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गांव में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए कहा।
विधायक ने कहा कि दो महीने के कार्यकाल में उन्होंने करोड़ों रुपए की धनराशि सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों के लिए मंजूर कराई है और कुछ का काम शुरू हो चुका है और बाकी कार्यों का टेंडर लग चुका है और कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे।
इस मौके पर ग्राम सरपंच राकेश राठी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।