फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

देव नगर की गली नंबर-5 में आने-जाने में होती है दिक्कत
समाधान नहीं होने पर विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर में झज्जर रोड स्थित देव नगर की गली नंबर 5 में रहने वाले लोग इन दिनों सीवर ओवरफ्लो रहने के कारण परेशान हैं। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदर्शन करेंगे।
देव नगर की गली नंबर 5 में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गली में गंदा और बदबूदार पानी भरा रहता है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादी दिक्कत बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय निवासी मिंटू पहलवान, धर्मपाल, डॉक्टर भूदेव, हवासिंह, संजय, दिलबाग, ओमप्रकाश, कुलबीर और राजकुमार ने बताया कि समस्या कई दिन से है। वे कई बार विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम से पहले भी इस गली के सीवरेज की सफाई नहीं करवाई गई। जलनिकासी का बंदोबस्त नहीं करवाया गया है। ऐसे में उनकी परेशानी और भी बढ़ने वाली है। उन्होंने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान करने की मांग की है। समाधान नहीं होने पर विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें