सैनी समाज ने शहर की एक मूक-बधिर और बिना माता-पिता की कन्या के विवाह में 21 हजार रुपये कन्यादान दिया। साथ ही घोषणा की है कि हर वर्ग की गरीब कन्या की शादी में सहयोग दिया जाएगा।
सैनी समाज के प्रधान सोनू, सचिव डीसी सैनी, कोषाध्यक्ष उमेद सिंह, डीघराम, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र, रणबीर, राजेश वकील, कुलदीप वकील, पवन वकील, सूबेदार सूबे सिंह, रामनिवास व वेदप्रकाश सैनी ने एकजुट होकर समाज की ओर से लंबी गली में रहने वाली मूक-बधिर लड़की सोनिया के विवाह में 21 हजार रुपये कन्यादान दिया। सोनिया के माता-पिता नहीं है।
ऐसे में समाज के लोगों ने ही उसकी शादी बसंत पंचमी के दिन धूमधाम से की। सैनी समाज के प्रधान सोनू सैनी व सचिव डीसी सैनी ने बताया कि समाज के गणमान्य लोगों ने निर्णय लिया है कि हर वर्ग की जरूरतमंद कन्या के विवाह में समाज विशेष योगदान देगा।