फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बंदरों के आतंक से लोग परेशान, कस्बा वासियों ने पकड़ने की मांग की

Thu, 13 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp16- बेरी में घर पर घूमते बंदर। संवाद
विज्ञापन
बेरी। पिछले कई माह से बेरी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा हैं। बंदर गलियों में झुंड बनाकर निकलते हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ये अकसर बच्चों को काट लेते हैं। सुबह से देर रात तक बंदरों की टोटियां गलियों व सड़कों में घूमती रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में पिछले कई महीनों से बंदरों ने उत्पात मचा रखा हैं। घरों की छतों पर सूखने वाले कपड़ों को फाड़ना, घरों की रसोई में घुसकर वहां रखे सामान को उठा लेना आम बात है। घर में फ्रिज से सामान निकाल कर बंदर ले जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं।
महिला रीना ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया हैं कि दिन में ही नहीं बल्कि रात को भी ये परेशान करते हैं। प्रशासन को चाहिए की एक बार कस्बे में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएं।
विज्ञापन



कस्बे में बंदरों के आतंक का मामला संज्ञान में आया हैं। जल्द ही हाउस की आगामी बैठक में बंदरों को पकड़ने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- पूजा साहू, सचिव, नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें