फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Oct 2025 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 62 : काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते पटवारी। संवाद----------------------
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दे रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को पटवारियों ने नवनियुक्त प्रशिक्षु पटवारियों के वेतन से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांकेतिक तौर पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में काफी पटवारी शामिल रहे।
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही वेतन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो वे इस बार काली दिवाली मनाएंगे। प्रदर्शनकारी पटवारियों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह से जायज है और सिर्फ वही लागू करने की मांग है जिसका वायदा स्वयं मुख्यमंत्री ने किया था।

पटवारी सचिन, प्रदीप, रोहित समेत अन्य का कहना है कि 7 जनवरी 2025 को हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि सभी नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन दिया जाएगा और प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि माना जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इससे प्रदेश के पटवारियों में रोष है। पटवारियों ने कहा कि नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण कई प्रशासनिक और प्रशिक्षण संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि प्रशिक्षु पटवारियों के पेपर लेने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही है।
इससे उनके करिअर और सेवा अवधि पर असर पड़ रहा है। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि 8 अक्तूबर तक सभी पटवारी और कानूनगो काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और 9 अक्तूबर को सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालय पर सांकेतिक धरना देते हुए मुख्यमंत्री के नामित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो प्रदेशभर के पटवारी और कानूनगो मिलकर काली दिवाली मनाते हुए अपना कड़ा विरोध जताएंगे। यदि फिर भी सरकार ने सुध नहीं ली तो एसोसिएशन कोई बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें