39-किलोई के शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम में 58वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल बालक एवं बालि
रोहतक। राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में पानीपत की टीम विजेता बनीं। पानीपत ने हिसार को 62-58 हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान हिसार ने हासिल किया। वहीं, सोनीपत की टीम ने फरीदाबाद को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
किलोई के शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम में 58वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल बालक एवं बालिका चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय चैंपियनशिप में 22 जिलों की 44 टीमों से 800 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी ली।
समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि विधायक भारत भूषण बतरा रहे। भूपेंद्र हुड्डा ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि किलोई गांव के खिलाड़ियों ने देश व विदेश में नाम रोशन किया है। गांव के खिलाड़ियों ने हर सरकारी विभाग में नौकरी लगकर दिखाया है। खेल को बढ़ावा देने हर संभव प्रयास किया जाएगा। आयोजन सचिव सुधीर हुड्डा ने बताया कि बालिका वर्ग में हिसार की टीम विजेता रही जिसमें हिसार ने जींद को 48-36 अंकों से हराया।
जींद की टीम दूसरे स्थान पर रही। झज्जर को हराकर सोनीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश कुमार किया। इस अवसर पर जिला प्रधान विरेंद्र सिंह, संजय कुमार, युद्धवीर सिंह, राकेश कुमार, सोमवीर, बलराम, बिजेंद्र व आशीष आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे
खिलाड़ी
फोटो :
आयोजन सचिव सुधीर हुड्डा बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से हरियाणा टीम के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी पुडिचेरि में 22 से 29 मई को होने वाली राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों के लिए हरियाणा टीम का प्रशिक्षण कैंप हिसार में 11 मई से शुरू होगा जबकि 19 टीम चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना होगी। उन्होंने चैंपियनशिप के लिए राज्य कमेटी का धन्यवाद किया।