फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल-12 की पंचायत पहुंची कसार, ग्रामीणों को दिया साथ देने का भरोसा

विज्ञापन
कसार में पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों से बातचीत करते भूप सिंह दलाल। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बाईपास पर गांव के निकट बैठे आंदोलनकारी किसानों से नाराज चल रहे कसार के ग्रामीणों को मनाने के लिए दलाल बारह की पंचायत गांव में पहुंची। पंचायत ने मुकेश की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार और गांव के साथ है। वहीं ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त भी ग्रामीण मुकेश की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन

खाप के 12 से अधिक प्रतिनिधि दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल की अध्यक्षता में कसार गांव स्थित मुकेश के घर पहुंचे और आंदोलनकारी किसानों के पड़ाव में जलने से हुई मुकेश की मौत पर दुख व्यक्त किया। सरपंच टोनी कुमार ने प्रधान भूप को मृतक मुकेश के परिवार की समस्याएं बताईं और उनको आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उन्होंने गांव के निकट लगे टेंट में ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाने और गांव में आंदोलनकारियों का बेवजह घूमना बंद करने की मांग की। साथ ही बाईपास पर गांव के निकट बैठे आंदोलनकारियों को गांव से पर्याप्त दूरी पर स्थानांतरित करने की मांग की।
टोनी ने पंचायत से एक या दो दिन में मुकेश की 13वीं से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करने और मुकेश की मौत के दोषियों को सजा दिलाना सुनिश्चित करने की मांगें भी रखी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसानों को बिना किसी काम व असभ्य तरीके से गांव में नहीं घूमने दिया जाएगा और डीजे बजाने पर भी अंकुश लगाया जाएगा। पंचायत ने पीड़ित परिवार के हक के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री या एमएलए से मिलने के लिए ग्रामीणों के साथ चलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और बेकसूर को फंसने नहीं दिया जाएगा। भूप सिंह ने पीड़ित परिवार से मांग पत्र की कॉपी ली की और कहा कि खाप के प्रमुखों से विचार कर मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन

पांडु प्रधान मातन ने टोनी सरपंच द्वारा सुरक्षा मांगने पर आपत्ति जताई। इस पर सरपंच ने कहा कि उन्हें मुकेश केस में आरोपी जींद निवासी कृष्ण के बेटे से खतरा है, इसलिए पुलिस सुरक्षा चाहिए। दादा बूढ़ा मंदिर कमेटी आसौदा के प्रधान जय सिंह, आसौदा के पूर्व सरपंच अतरे, राजेंद्र आसौदा, गोशाला कमेटी मांडोठी के प्रधान बल्लू भी पंचायत में शामिल थे। ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने भी सोमवार को कसार पहुंचकर मुकेश की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और परिवार की मदद के लिए हर जगह चलने के लिए तैयार हैं।

शोक जताने पहुंचे पहलवान योगेश्वर दत्त।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें