कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाता व्यक्ति। संवाद
- फोटो : Jhjhar
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित दो नए केस मिले हैं जबकि 3 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। जिले मेें रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 98.2 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं सोमवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब जिले में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 313 पर पहुंच चुका है।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं वैक्सीनेशन और सैंपलिंग प्रक्रिया पर प्रशासन का विशेष फोकस है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 18 हजार 779 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे जिनमें से 18 हजार 447 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी ने बताया कि 13 मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में और 6 अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में कुल कोरोना एक्टिव केस अब मात्र 19 रह गए हैं।