फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्वालीसन रोड रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

Sun, 07 Jan 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-ग्वालीसन रोड पर बने रेलवे फाटक पर सरकार द्वारा ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सेतुबंधन योजना के तहत इसका निर्माण होगा। इसकी लंबाई 700 मीटर होगी और इसे बनाने पर करीब 30 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से प्राथमिक नक्शा बनाया गया है जिसे अभी फाइनल नहीं किया गया है। फाइनल होने के बाद इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इस ओवरब्रिज के बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

ग्वालीसन रोड पर रेलवे फाटक है, इसलिए ट्रेन आने के दौरान यहां काफी जाम की समस्या पैदा हो जाती है। वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस कारण पीडब्ल्यूडी बीएंडआर द्वारा रेलवे ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। सेतुबंधन योजना के तहत इसकी ड्राइंग तैयार कराई जा चुकी है, लेकिन सरकार से फाइनल मंजूरी मिलना बाकी है। यह है सेतु बंधन योजनासेतु बंधन योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य राज्य की सड़कों पर रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज और अन्य पुलों के निर्माण कार्य को सुविधाजनक बनाना है। यह कार्यक्रम मौजूदा समपारों को पुलों से बदलकर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे इन स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी।


35 से 40 हजार गुजरते हैं वाहन
वाहनों की संख्या के मद्देनजर रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनाए जाते है। ग्वालीसन रोड से प्रतिदिन 30 से 40 हजार वाहनों का आवागमन होता है, जिससे यहां पर रेलवे ओवरब्रिज की मांग बढ़ रही थी। यहां रेलवे फाटक से प्रतिदिन 10 से 15 ट्रेन भी गुजरती हैं, जिसमें सवारी व मालगाड़ी शामिल हैं। ऐसे में ट्रेनों के गुजरने से बार-बार फाटक पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन



ग्वालीसन रोड स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है। सेतु बंधन योजना के तहत इसका निर्माण होगा। इसकी ड्राइंग तैयार करवाई गई है, जिसे अभी फाइनल होना बाकी है। यह ओवरब्रिज लगभग 700 मीटर होगा।
विज्ञापन

सुमित कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें