फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेडियम के बाहर स्कार्पियो सवारों ने बाइक सवार को टक्कर मारकर किया अपहरण, कुछ ही घंटे में पुलिस ने छुड़वाया

Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp17- मह​र्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के बाहर सड़क पर हादसे के बाद गगी मोटरसाइकिल की जांच क
विज्ञापन
झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के नजदीक वीरवार दोपहर को स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए करीब 4-5 नकाबपोश लोगों ने मोटरसाइकिल सवार युवक की बाइक को टक्कर मारकर अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए। इसकी सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और लगभग चार घंटे में अपहृत युवक को दादनपुर-सुरहेती रोड से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 5-6 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर लगभग एक बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के पास से तेज रफ्तार से एक मोटरसाइकिल सवार युवक जा रहा था, जिसका पीछा स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोश कर रहे थे। मोटरसाइकिल सवार युवक जैसे ही खेल स्टेडियम के पास पहुंचा तो स्कॉर्पियो कार चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद कार से दो नकाबपोश लोग नीचे उतरे और मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ मारपीट की। नकाबपोश लोग युवक को जबरदस्ती कार में डालकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

चार टीमों का किया गया गठन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों ने चार टीमों का गठन किया। टीमों ने सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी का नंबर ट्रेक किया। उसके बाद छानबीन शुरू की गई। पुलिस तलाश करते हुए दादनपुर-सुरहेती रोड पर पहुंची, जहां आरोपियों ने युवक अकेहडी मदनपुर गांव निवासी गौरव का अपहरण किया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से युवक को छुड़वाया। पुलिस ने इस मामले में वारदात में प्रयोग की गई दोनों गाड़ियां बरामद की और 5 से 6 युवकों को पुलिस हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवक गौरव को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चल रहा काफी समय से विवाद
बताया जा रहा है कि गौरव व आरोपी युवकों का कुछ दिन पहले गांव में ही विवाद हुआ था। इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। इसी विवाद के चलते स्कार्पियो सवारों ने गौरव का अपहरण किया था। अभी पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। असली कारण का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।


पुलिस को करीब एक बजे सूचना मिली थी कि स्टेडियम के पास एक स्कॉर्पियो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और मोटरसाइकिल चालक को अपहरण करके ले गए। इस मामले में पुलिस कमिश्नर सतीश बालन के दिशा-निर्देशानुसार और डीसीपी के मार्गदर्शन में चार टीमें बनाई गई। पुलिस की चारों टीमों ने वारदात में प्रयोग की गई दोनों गाड़ियां बरामद की और 5 से 6 युवकों को पुलिस हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा
विज्ञापन

- अनिरुद्ध चौहान, एसीपी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें