फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कलानौर के पास बन रहा पुल, रोडवेज ने बढ़ाया पांच रुपये किराया

Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कलानौर के नजदीक पुल बनने के चलते रोडवेज ने हिसार जाने वाली बसों के किराये में वृद्धि कर दी है। झज्जर से हिसार जाने वाले यात्रियों को अब पांच रुपये ज्यादा किराया देना होगा। कलानौर तक कोई किराये में वृद्धि नहीं की गई है। उससे आगे जाने पर किराये में वृद्धि की गई है, क्योंकि बसों को वाया बलहबा होकर गुजारा जा रहा है। इससे लगभग चार से पांच किलोमीटर में वृद्धि हुई है। ऐसे में अब हिसार जाने वाले यात्रियों को पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इससे पहले हिसार के लिए झज्जर के यात्रियों को 140 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से किराया लगता था, लेकिन अब यह किराया 145 रुपये कर दिया गया है। पुल निर्माण होने तक यहीं किराया रहेगा। हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो के सीआई रणबीर गोरिया ने बताया कि कलानौर के पास पुल का निर्माण हो रहा है, ऐसे में सभी बसों को वाया दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। इससे चार से पांच किलोमीटर बढ़ गए हैं। इसलिए राउंड फिगर में पांच रुपये किराया बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें