फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खुले नाले से परेशानी, फंस रहे वाहन, सफाई और ढकने की मांग तेज

Fri, 17 Apr 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के रेलवे पार्क के पास खुले नाले में धंसा ट्रैक्टर-ट्राली। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

फोटो-51:
संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र स्थित रेलवे पार्क के साथ लगते खुले नाले से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से सफाई न होने के कारण नाला गंदगी, बदबू और मच्छर पनप रहे हैं। इससे आसपास के निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाला खुला होने की वजह से इसमें हर रोज वाहन भी फंस रहे हैं।

इस समस्या को लेकर लाइनपार से प्रोफेसर सीमा प्रवीन दलाल ने नगर परिषद व संबंधित विभागों से नाले की तुरंत सफाई कराने और स्थायी रूप से ढंकवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि खुले नाले के कारण क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनपार निवासी भोलू, बजरंगी, इस्माइल, सुरेंद्र दहिया आदि लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए बताया कि कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि नाले को पक्का कर ढका जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें