फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर ग्रैप का पहला चरण लागू, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में

Fri, 17 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत स्टेज-1 (‘खराब’ एयर क्वालिटी) की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। यह आदेश 21 नवंबर 2025 को जारी संशोधित शेड्यूल के तहत लागू किया गया है।
विज्ञापन

16 अप्रैल को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 226 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि बहादुरगढ़ में एक्यूआई महज 106 दर्ज किया गया। सीएक्यूएम ने एनसीआर में ग्रैप के स्टेज-1 के सभी उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत धूल नियंत्रण, निर्माण कार्यों में निगरानी, सड़कों की नियमित सफाई, पानी का छिड़काव, और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर सख्त निगरानी जैसे कदम उठाए जाएंगे।
सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सख्ती से इन उपायों को लागू करें और वायु गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकें। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ग्रैप के दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक गतिविधियों से बचें जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा। यदि प्रदूषण लगातार बढ़ता गया तो ग्रैप के अगले चरण भी लागू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें