फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज संस्थाओं को तीन महीने ट्रेनिंग दे बनाएंगे सक्षम : धनखड़

Sat, 25 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ग्रामीण विकास बजट में से ब्लॉक समितियों को 15 प्रतिशत बजट देने का प्रावधान करने पर प्रदेश भर के ब्लॉक समिति के अध्यक्षों ने रविवार को झज्जर पहुंचकर पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया।
विज्ञापन


ओपी धनखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं को और अधिक सक्षम बनाने के लिए तीन महीने का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए जिलावार ट्रेनिंग का कार्यक्रम बनाया है। प्रशिक्षण के लिए एमडीयू रोहतक, केयू कुरुक्षेत्र, जीजेयू हिसार, बीपीएस खानपुर विश्वविद्यालय सोनीपत को चुना गया है।

पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले शिक्षित पंचायतें निर्वाचित करवाकर देश भर में नया आयाम स्थापित किया। अब शिक्षित पंचायतीराज संस्थाओं को आर्थिक तौर मजबूत करते हुए और अधिक सक्षम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सक्षम पंचायतीराज संस्थाएं अधिक कारगर रूप से ग्रामीण विकास का पहिया और तेजी से घुमा सकती हैं। ब्लॉक समितियों को 180 और जिला परिषदों को 120 करोड़ रुपये देने के आश्वासन पर पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश का ग्रामीण विकास बजट लगभग दो हजार करोड़ रुपये है।

इसमें से 1200 करोड़ रुपये सीधे तौर पर गांवों के विकास पर पंचायतीराज संस्थाओं के माध्यम से खर्च होने हैं, बाकी 800 करोड़ सीएम और मंत्री की घोषणाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास पर खर्चहोने हैं। उन्होंने कहा कि पहले ब्लॉक समिति को एक वर्ष में केवल 50 लाख रुपये मिलते थे।

अब नए प्रावधानों के अनुसार ब्लॉक समितियों को 15 प्रतिशत यानी 180 करोड़ रुपये और जिला परिषदों को 10 प्रतिशत यानी 120 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए प्रति वर्ष मिलेंगे। बजट अधिक होने पर और ज्यादा धन मिलेगा।

शिक्षित पंचायतीराज संस्थाओं को यहां दिया जाएगा प्रशिक्षण

ओपी धनखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं को और अधिक सक्षम बनाने के लिए तीन महीने का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए जिलावार ट्रेनिंग का कार्यक्रम बनाया है। तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद सदस्यों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए एमडीयू रोहतक, केयू कुरुक्षेत्र, जीजेयू हिसार, बीपीएस खानपुर विश्वविद्यालय सोनीपत को चुना गया है। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उनके कार्य और दायित्व के बारे बताया जाएगा।

ब्लॉक समिति, जिप सदस्य भी होंगे ग्राम पब्लिक अकाउंट कमेटी में शामिल

 मंत्री ने कहा कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों को विकास कार्यों के लिए अधिक राशि देने के साथ इनकी जिम्मेवारी का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। ग्राम विकास पर खर्च होने वाली धनराशि की निगरानी रखने के लिए बनाई जा रही ग्राम पब्लिक अकाउंट कमेटी में एक्स सर्विस मैन और गांव के गणमान्य लोगों के साथ संबंधित जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति सदस्य को भी ग्राम पब्लिक अकाउंट कमेटी में शामिल किया जाएगा। ये सदस्य भी संबंधित ग्रामीणों के प्रति विकास के लिए सीधे जिम्मेवार हैं।

सीएम का आभार जताएं : धनखड़

ओपी धनखड़ ने झज्जर पहुंचे ब्लॉक समिति अध्यक्षों से कहा कि विकास राशि देने की घोषणा के लिए आप सीएम का आभार जताएं। ब्लॉक समिति अध्यक्षों ने कहा कि वे चार दिसंबर को बादली में आयोजित मोटा जोटा रैली में पहुंचकर सीएम का आभार जताएंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा सहित प्रदेश भर के ब्लॉक समिति चेयरमैन उपस्थित थे।

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को याद करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में गरीब वर्ग हितैषी सरकार हैं।

डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष सेवा समिति की ओर से आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अमीर व गरीब का अंतर पाटने के लिए नोटबंदी का साहसिक फैसला लेकर बाबा साहेब के सपनों को साकार किया है।

कृषि मंत्री धनखड़ 28 नवंबर सोमवार को झज्जर का दौरा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री बादली में आयोजित वाली मोटा जोटा रैली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक सुबह 9 बजे लेेंगे। इस उपरांत कृषि मंत्री डीआरडीए हॉल में विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें