फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में कर्मचारियों का टोटा, टैक्स अटका

Fri, 24 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नगर परिषद में इन दिनों प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों की भीड़ लगी हुई है लेकिन शाम तक भी लोगों का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं हो पा रहा है। कारण एकदम साफ है क्योंकि यहां कर्मचारियों का अभाव है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की ओर से नगर परिषद अधिकारियों से भी हाउस टैक्स जमा करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इससे लोगों का समय बचेगा। इन दिनों नगर परिषद की ओर से टैक्स जमा कराने पर लोगों को आर्थिक छूट का प्रावधान भी किया गया है। इसके चलते यहां पर भीड़ लगी हुई है।
दरअसल नगर परिषद की ओर से इन दिनों हाउस टैक्स जमा कराने के लिए लोगों को स्कीम दी हुई है। इस स्कीम के तहत नगर परिषद में नकद हाउस टैक्स जमा कराने पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। जबकि कैशलेस सुविधा पर 26 प्रतिशत छूट की गई है। इसके चलते हाउस टैक्स जमा कराने वाले लोगों की नगर परिषद में भीड़ बढ़ रही है। छूट का यह मौका केवल 28 फरवरी तक दिया गया है। इसके बाद यह स्कीम खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

हाउस टैक्स लेने वाले केवल दो ही कर्मचारी
भीड़भाड़ को देखते हुए हाउस टैक्स जमा करने के लिए इन दिनों यहां पर चार कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन यहां पर नगर परिषद की ओर से दो ही कर्मचारियों को बैठाया गया है। खास बात यह है कि इन दो कर्मचारियों के कंधों पर केवल हाउस टैक्स जमा करना ही नहीं बल्कि लोगों द्वारा जमा कराए जाने वाले हाउस टैक्स का रिकार्ड भी चैक करना पड़ता है। इसके चलते यहां पर काफी समय लग जाता है। कई बार रिकार्ड चेकिंग में ही एक-एक घंटा लग जाता है फिर भी रिकार्ड नहीं मिल पाता। आखिर में हाउस टैक्स जमा कराए पहुंचे व्यक्ति को बैरंग ही लौटना पड़ता है।
खुद ही चेक करते दिखे लोग अपना रिकार्ड
नगर परिषद में बृहस्पतिवार को हाउस टैक्स जमा कराने पहुंचे सुखबीर दहिया व राजेंद्र का कहना था कि यहां पर रिकार्ड चेक के लिए किसी कर्मचारी को नहीं बैठाया गया है। इसके चलते लोगों को खुद ही अपना रिकार्ड निकालकर कर्मचारियों को देना पड़ रहा है। साथ ही यहां पर काउंटर भी पूरी संख्या में नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


नकद भुगतान ज्यादा, कैशलेस कम
इन दिनों नगर परिषद में लोगों द्वारा जमा कराए जा रहे हाउस टैक्स में नकद भुगतान ज्यादा किया जा रहा है जबकि कैशलेस कम। पिछले दिनों कैशलेस सुविधा के प्रति जागरूक करने के लिए रेलवे रोड पर शहीद बिग्रेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में प्रशासन की तरफ से मेला भी लगाया गया था। इसके बावजूद कैशलेस से भुगतान नहीं हो रहा है। नगर परिषद की ओर से कैशलेस भुगतान पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें