फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव जीतेगी इनेलो तो अन्य पाटिर्यों में मचेगी भगदड़ : ओम प्रकाश चौटाला

विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ओपी चौटाला। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
ऐलनाबाद उपचुनाव जब इनेलो के जीतते ही दूसरी पार्टियों में भगदड़ मच जाएगी। हार के डर से ही सरकार ऐलनाबाद में चुनाव से बच रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की होगी। ये टिप्पणी इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

पौत्र कर्ण चौटाला व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे ओपी चौटाला ने कहा कि हमारे देश की पहचान कृषि प्रधान देश के रूप में है, लेकिन यह हमारी बदकिस्मती ही है कि हमारे देश का अन्नदाता पिछले 9 माह से अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठा है और गरमी, सर्दी व बारिश के बीच परेशानियों को झेल रहा है। सभी को पता है कि देश की अर्थ व्यवस्था खेती पर टिकी है। हमारा किसान खुशहाल होगा तो देश मालामाल होगा। यदि किसान कंगाल होगा तो देश का बुरा हाल होगा।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों के बारे में कहा कि कांग्रेस ने साजिश रचकर उन्हें जेल भिजवाने का काम किया है। जब वह जेल चले गए थे तो उस समय यह भी प्रचार किया जाने लगा कि अब तो चौटाला जेल में मरकर ही बाहर निकलेगा, लेकिन कांग्रेस व उसके नेताओं को अब पता चल जाना चाहिए कि वह पहले से ज्यादा मजबूत होकर जेल से बाहर निकले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा पर ऐलनाबाद चुनाव से भागने का आरोप लगाया और कहा कि बहानेबाजी कर भाजपा चुनाव से टल रही है। मैं यह भी कहता हूं कि जिस दिन ऐलनाबाद का उप चुनाव होगा और उसके बाद जब उसका परिणाम आएगा तो इनेलो प्रत्याशी के मुकाबले अन्य पार्टियों के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इनेलो के चुनाव जीतते ही दूसरी पार्टियों में भगदड़ मचेगी। उन्होंने कहा कि जात कभी कड़वी नहीं होती, कड़वी होती है जुबान। इसलिए हमेशा शालीनता ही अपनानी चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें