फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने नहीं देश में किसी भी बड़े काम को केवल व्यक्ति ने किया : पटेल

विज्ञापन
Only the person did any major work in the country, not the crowd: Patel - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
इतिहास साक्षी है कि हमारे देश में जब भी कोई बड़ा काम हुआ है वह किसी भीड़ ने नहीं बल्कि व्यक्ति ने किया है। रामायण इस बात का प्रमुख उदाहरण है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का। झज्जर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के साथ आए पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गुरुकुल झज्जर के संस्थापक स्वामी ओमानंद सरस्वती की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि साहित्य, आयुर्वेद, पुरातत्व व संस्कृति का रास्ता झज्जर गुरुकुल से होकर गुजरता है। स्वामी ओमानंद सरस्वती को प्रतिभा का धनी बताते हुए पटेल ने कहा कि झज्जर गुरुकुल में स्वामी ओमानंद सरस्वती के प्रयासों से संग्रहालय के अंदर जो हमारी बहुमूल्य पौराणिक वस्तुओं को संजोकर रखा गया है वह एक अनूठा उदाहरण है। वह वादा करते है कि यदि देश के किसी म्यूजियम के लिए सरकार इस दिशा में कोई बड़ा काम करेगी तो उसकी शुरुआत झज्जर गुरुकुल से होगी। उन्होंने भारत को 900 से ज्यादा भाषाओं का देश बताया और साथ ही चिंता भी प्रकट की कि हमारे देश में 170 से ज्यादा भाषाएं विलुप्त होने के कगार पर है।
विज्ञापन

गुरुकुल दीप, रंगोली भरने की जरूरत : ओपी धनखड़
पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि झज्जर जिले के लिए गुरुकुल प्रज्ज्वलित दीप है जिसको महिमा मंडित करने के लिए इसमें रंगोली भरने की जरूरत है। उसे केंद्र सरकार ही भर सकती है, जिसके लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पैरवी करेंगे। बाद में केंद्रीय मंत्री पटेल ने पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के निवास स्थान पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उन्हें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें