फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख के इनामी दंगल में उतरे दो बड़े पहलवानों में एक चोटिल

Tue, 01 Dec 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों एवं चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की याद में गांव बिरधाना स्थित सत्ते अखाड़ा में 7वें विशाल कुश्ती दंगल में 2 लाख के नकद इनाम वाली पहली कुश्ती एशियाड मेडलिस्ट व भारत केसरी मौसम खत्री व हिंद केसरी हरकेश उर्फ छोटा खली के बीच बराबरी पर रही।
विज्ञापन


दोनों विख्यात पहलवान जब कुश्ती लड़ रहे थे तो हरकेश को चोट लग गई। जिसके बाद दो लाख 11 हजार रुपये की पहली कुश्ती को आयोजकों के फैसले के अनुसार बराबर माना गया।

वहीं आयोजकों द्वारा अन्य ईनामी कुश्तियों में जीतने वाले पहलवान को ईनामी राशि का तीन चौथाई व हारने वाले पहलवान को भी एक चौथाई राशि देते हुए किसी को मायूस नहीं होने दिया।
विज्ञापन


आयोजक सतपाल पहलवान ने बताया कि कुश्ती दंगल में पहलवानों के भारी संख्या में आने के कारण 41, 31, 21, 11 व 5100-5100 रुपये की अनेक कुश्तियां करवाई गई और हर अच्छे पहलवान को कुश्ती लड़ने का मौका दिया गया।

कुश्ती दंगल में सत्ते अखाड़े के पहलवान विक्की सिलाना ने ललित डीघल को, विक्रम उर्फ चाऊ सत्ते अखाड़ा बिरधाना ने कप्तान डीघल को, जगा सत्ते अखाड़ा बिरधाना ने सन्नी वीरेंद्र अखाड़ा छारा को हराया।

भोली पहलवान जयबीर अखाड़ा बुपनियां ने सुरेश खेड़ी जट को, रवि सत्ते अखाड़ा बिरधाना ने देवेंद्र मातनहेल को, अमित जूसवाला ने प्रदीप रोहतक को पटखनी दी।

वहीं नरेंद्र मोटा अखाड़ा लाडपुर व काले लीलू अखाड़ा लाडपुर, सोनू सत्ते अखाड़ा बिरधाना व मंजीत बहादुरगढ़ स्टेडियम, संदीप छारा व मनुपाल हरियाणा पुलिस, योगेश नरेंद्र अखाड़ा जौंधी व राजू मोटा अखाड़ा लाडपुर, मोहित वीरेंद्र अखाड़ा छारा व कुलदीप लीलू अखाड़ा लाडपुर के बीच बराबरी पर रही।

कुश्ती दंगल में कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़, रमेश बाल्मीकि, 27 अहलावत खाप प्रधान जय सिंह, कैप्टन शमशेर मलिक, वैध गुरुबख्श चाना सहित विभिन्न अखाड़ों के खलीफा के अलावा भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें