फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ेगा एक-एक वार्ड, जनसंख्या समान करने के लिए लगाए ऑब्जेक्शन

Tue, 25 Nov 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 32: साेनीपत लघु सचिवालय में हुई वार्डबंदी कमेटी के दौरान मेयर राजीव जैन, निगम पार्षद व अ​ध
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर तैयार किए वार्डबंदी के प्रारूप को लेकर दो निगम पार्षदों ने ऑब्जेक्शन लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने समान जनसंख्या पर वार्ड बनाने का दावा किया था। वार्ड 2 व 15 में जनसंख्या ज्यादा होने की वजह से इस प्रारूप को मंजूर नहीं किया जा सका। पार्षद सुरेंद्र नैय्यर का कहना है कि वार्ड-2 में 21,500 और वार्ड-15 में 20,500 जनसंख्या दिखाई गई है। यह जनसंख्या अन्य वार्डों से ज्यादा है। वहीं, शहर के पूर्वी क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र में एक-एक वार्ड बनाने पर कमेटी सहमत हुई।
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर व पार्षदों का कार्यकाल जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। नगर निगम की ओर से पांच साल पहले 3,40, 919 आबादी पर 20 वार्ड बनाए गए थे। अब निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़कर करीब 4,05,275 हो चुकी है। इनमें 83,000 बैकवर्ड क्लास (ए) और 20,953 बैकवर्ड क्लास (बी) की जनसंख्या है, जबकि एससी की जनसंख्या 59,224 है।
ऐसे में अब वार्डों की संख्या बढ़कर 20 से 22 हो जाएंगी। इनमें चार अनुसूचित जाति वर्ग और चार पिछड़ा वर्ग के वार्ड बनाए जाएंगे। चार वार्डों में तीन वार्ड पिछड़ा वर्ग-ए और एक वार्ड पिछड़ा वर्ग-बी के लिए घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन-तीन वार्डों में से कुछ क्षेत्र हटाकर बनाया जाएगा नया वार्ड
बैठक के दौरान बताया कि शहर की पूर्वी इलाके में वार्ड नंबर 11, 12 और 13 में से कुछ क्षेत्र हटाकर नया वार्ड बनाया जाएगा। इसमें ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र की कॉलोनियां शामिल हैं। वहीं, पश्चिमी इलाके में वार्ड नंबर 18, 19 व 20 से कुछ क्षेत्र हटाकर नया वार्ड बनाया जाएगा। बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान, मेयर राजीव जैन, निगम आयुक्त हर्षित कुमार, निगम संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह, चुनाव तहसीलदार दिनेश कुमार, पार्षद इंदु वलेचा, हरिप्रकाश सैनी, पुनीत त्यागी, अतुल जैन, भवन निरीक्षक आनंद कुमार, दलबीर सिंह और वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें