फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के आंबेडकर चौक स्थित श्याम मंदिर के पास एक बाइक और ट्रैक्टर के पीछे जुड़े पानी के टैंकर के बीच टक्कर हो गई। जिसमें झज्जर के उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत 3 चौकीदार घायल हो गए। घायलों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 को सामान्य अस्पताल में राहगीरों की सहायता से भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम कोट गांव निवासी सुरेश कुमार, सिलानी गांव निवासी अशोक व दुजाना गांव निवासी रामकुमार बाइक पर सवार होकर बेरी गेट जा रहे थे। इस दौरान जब वे श्याम मंदिर के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर के पीछे जुड़े पानी टैंकर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में वे तीनों घायल हो गए, लेकिन कुछ देर बाद रामकुमार ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रामकुमार नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाला था।
वर्जन
मौका मुआयना करने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय भगवान, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें