कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना संक्रमितों के साथ साथ अब कोरोना से मौत के आंकड़ों में इजाफा होने लगा है। 16 जनवरी के बाद कोरोना से मौत पर ब्रेक लगा हुआ था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चाहे कितने ही प्रयास किए जाए वह कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कम दिखाई दे रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमितों को देखा जाए तो लोग कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में कोई योगदान देते दिखाई नहीं दे रहे हैं। कहीं न कहीं लापरवाही हो रही है। इससे संक्रमितों का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीजों को देखा जाए तो इनकी संख्या बढ़ कर वीरवार को 273 हो गई है। जिले में 16 जनवरी के बाद कोरोना से मौत के आंकड़ों पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन वीरवार को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत होने के बाद फिलहाल तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग की तरफ से केवल अन्य गंभीर बीमारी वाले लोगों को ही अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। बाकी को घरों पर ही इलाज दिया जा रहा है।
जिले में 25 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 248 लोगों को उनके घरों पर ही इलाज दिया जा रहा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को 53 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 21 लोग ठीक भी हुए हैं। जबकि कोरोना संक्रमितों के आंकड़ेे में इजाफा होकर 6335 पहुंच गया है। इन लोगों में से अब तक 5959 लोग ठीक हो चुके हैं। विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी करने के बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकांश लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस की तो जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
1153 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में रविवार की शाम तक 347430 लोगों के सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 333811 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 1153 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से निरतंर रूप से सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है।
विभाग की तरफ से बार-बार उन्हें आगाह किया जा रहा है कि विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें। कोरोना संक्रमण के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए आम जन सहयोग करें।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।