फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन मनु भाकर के गांव को आदर्श न बनाकर किया जा रहा प्रदूषित : गीता भुक्कल

विज्ञापन
22jjrp19- विधानसभा में अपनी बात रखती विधायक गीता भुक्कल। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
साल्हावास। गांव गोरिया में प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट के विरोध में ग्रामीण लगातार लामबंद होकर धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने भी गोरिया के एथेनॉल प्लांट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह ओलंपियन मनु भाकर का गांव है।
विज्ञापन

उन्हें उम्मीद थी यह गांव अब आदर्श गांव बनेगा लेकिन एथेनॉल प्लांट लगाने का काम यहां किया जा रहा है जिससे प्रदूषण बढ़ेगा। गांव पहले ही प्रदूषण की मार झेल रहा है। गीता भुक्कल ने लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर जो तहत पंचायत स्तर पर नियुक्त कर्मचारी हैं, उनका मुद्दा उठाते हुए भी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।
इसके अलावा गांव अकेहडी़, मदनपुर, कोयलपुर, बिरड़ और गोरिया के खेतों में हाईटेंशन लाइन के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार को किसानों को मार्केट रेट देना चाहिए। उन्होंने ब्लॉक साल्हावास के गांव धनिरवास, ढाणा, धनिया, अंबोली, भुरावास, बिठला में रिलायंस कंपनी की तरफ से बीमे की फसल का मुआवजा न देने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा नहीं दे रही है। जलभराव से ग्रसित गांव के मुआवजे के मुद्दे पर भी उन्होंने सदन में सवाल उठाया। विधायक गीता भुक्कल ने झज्जर में भी जगह-जगह कूड़े के ढेरों के संदर्भ में सदन में सवाल किया। उन्होंने कहा कि एजेंसियों की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें