फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेल में बंद पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाली, खुफिया तंत्र सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक के रिटौली में हुए गैंगवार मामले में जिला पुलिस और अधिक सक्रिय हो गई है। सोमवार को जिला पुलिस ने एसपी जेल और सीआईए व स्पेशल स्टाफ के साथ मिलकर जेल में बंद पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाली। इसके साथ ही जेल में खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को जेल से सूचना मिली है। फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है। दुलीना जेल में आसौदा निवासी रोहित का भाई भी किसी पुराने मामले में बंद है। इसके अलावा आसौदा, महराणा, एमपी माजरा सहित अन्य गांवों के कई हार्डकोर अपराधी जेल में बंद हैं जिनसे पुलिस को सूचना मिलने की उम्मीद है।
आसोदा से मिले दो लाइसेंसी रिवॉल्वर

डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि गांव आसोदा से पकड़े गए युवकों के ठिकानों पर छापेमारी में दो लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली हैं लेकिन हथियार किसी और के हैं। इनका प्रयोग गैंगवार में नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गांव में चलती थी युवाओं की बैठकें
दीपांशु की मौत के बाद से गांव में पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है। गांव की कई जगह ऐसी बैठकें होती थी जहां युवा बैठे रहते थे। पुलिस को इन बैठकों को दिखाया गया है। दीपांशु की मौत के बाद गांव के लोगों को कहा कि कोई भी इस तरह की गैंग में अगर कोई जाता हो तो उसकी सूचना दें।
सरपंच बोले-युवाओं को बचाना है
गांव के सरपंच रामअवतार ने बताया कि इस घटना से हर कोई हैरान है। गांव में इस गैंग से जुड़े होने और गैंगवार में युवक की मौत होना बड़े ही दुख की बात है। गांव में सभी बुजुर्गों को अपने बच्चों पर ध्यान देने के लिए आह्वान किया गया है। साथ युवाओं से भी अपील है कि बदमाशी की राह पर न चलें और न ही किसी के बहकावे में आए।


जेल में की गई जांच
डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि रोहित उर्फ रेस्को को पेट में गोली लगने के कारण वह आईसीयू में है और डॉक्टर ने 5 दिन का समय रेस्ट लिखा है। सोमवार को जेल में जाकर उनकी टीम ने जांच की है। वहां से कुछ इनपुट मिला है जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें