फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अधिक मोटापा दे रहा पैरों में दर्द, चलने फिरने में भी हो रही परेशानी

Tue, 15 Oct 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मोटापा और अत्यधिक भार से पैर सपाट हो रहे हैं। महज 150-200 मीटर चलने पर ही दर्द होने लग रहा है। शहर के नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जिनकी मोटों से पैर के तलवों की मांसपेशियां कमजोर हो रही है और उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुनाल ने लोगों से वजन को बढ़ने से रोकने और प्रतिदिन पैरों का व्यायाम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में पाया गया है कि मांसेपशियों में दर्द, थोड़ी दूर चलने पर पैरों में दर्द, सूजन की परेशानी है। इनका वजहन औसत से डेढ़ गुना अधिक है। अधिक वजन होने की वजह से तलवों की मांसपेशियां कमजोर होने की शिकायत हो रही है। इनमें 15 से 40 साल उम्र के मरीज अधिक हैं। उन्होंने बताया कि दबाव से एड़ी की हड्डी भी बढ़ रही है। फ्लैट फुट की वजह से 150-200 मीटर चलने पर ही पैर-मांसपेशियों में दर्द, थकान हो रही है। फ्लैट फुट किशारों और युवाओं के लिए अधिक परेशान करने वाला है। इससे खेलकूद में प्रदर्शन भी प्रभावित होता है। मोटापा और खराब फिटनेस की वजह से बीमारियां पैदा हो रही हैं। नसों में रक्त् संचार की गति कम होने लगती है।
विज्ञापन




इन बातों का रखें ख्याल

-वजन को बढ़ने न दें और पैरों का नियमित व्यायाम करें।

-नंगे पैर न चलें, अच्छी गुणवत्ता के जूते और चप्पल पहनें।

-खड़े होकर पंजों के बल उठने का नियमित व्यायाम करें।

-घरों में भी महिलाएं आरामदेह चप्पल पहनकर कार्य करें। ऊंची एड़ी की चप्पल-जूते पहनने से बचें।



-फोटो 58 : अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीज। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें